Advertisement Carousel
Blog

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, हथियार जब्त कर भेजा गया जेल

Advertisements

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, हथियार जब्त कर भेजा गया जेल
जांजगीर-चांपा,
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से संभावित गंभीर घटना टल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रा.पु.से.) द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो धारदार हथियार बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज सूर्यवंशी (22 वर्ष), पिता अशोक सूर्यवंशी एवं दीपक सूर्यवंशी (30 वर्ष), पिता छोटेलाल सूर्यवंशी, दोनों निवासी पेण्ड्री, जांजगीर के रूप में हुई है।

Advertisements
Advertisements


दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
सराहनीय योगदान:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक विनोद राठौर, नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत एवं दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button