Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब परिवहन पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार 50 पाव देशी शराब व मोटर साइकिल जब्त, कुल कीमत 54 हजार रुपये

Advertisements

जांजगीर-चांपा,

Advertisements

अवैध शराब परिवहन पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
50 पाव देशी शराब व मोटरसाइकिल जब्त, कुल कीमत 54 हजार रुपये
जांजगीर-चांपा,
जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का परिवहन कर बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रा.पु.से.) द्वारा पूर्व में सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बनारी रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत लगभग 4,000 रुपये है, तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (प्लेटिना CG11BE5229) जिसकी कीमत करीब 50,000 रुपये है, जब्त की गई। कुल जब्ती की कीमत 54,000 रुपये आंकी गई है।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश कश्यप (33 वर्ष), पिता पदुम कश्यप, निवासी ग्राम मुनुन्द, जांजगीर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सराहनीय योगदान:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक शंकर राजपूत एवं नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button