Advertisement Carousel
Add
खेलNationalइंडियाछत्तीसगढ़देशराज्यविदेशसारंगढ़

कराटे में जिले के तीन युवकों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया…

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप के लिए हुए चयनित...

Ad

सारंगढ।शिवा कराटे अकादमी सारंगढ़ (छ.ग.) के लिए गर्व का विषय है कि हमारे खिलाड़ियों ने दिल्ली में आयोजित 3rd JKS South Asia Karate Championship 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं।कोच सेंसेई अजय पटेल के कुशल मार्गदर्शन में इन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अर्जित किए। जिसमें शिवा सारथी, आदर्श रात्रे,आरुष रात्रे तीनों स्वर्ण पदक विजेता बने। हर्ष का विषय यह है कि इन खिलाड़ियों का चयन Norway की राजधानी Oslo में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
शिवा सारथी, आदर्श रात्रे एवं आरुष रात्रे छत्तीसगढ़ राज्य के सारंगढ़ से निकल कर अब दिल्ली से Oslo(Norway) तक का सफर तय करेंगे।
इनकी कड़ी मेहनत अनुशासन और कोच अजय पटेल के समर्पण ने शिवा कराटे अकादमी सारंगढ़ एवं पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का नाम राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button