Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

मैहर पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से ₹14.35 लाख के 85 गुम मोबाइल बरामद

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

जिला पुलिस बल मैहर द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से लगभग ₹14 लाख 35 हजार मूल्य के 85 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए।

Advertisements
Advertisements

पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा CEIR पोर्टल में गुम मोबाइल संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल मैहर एवं जिले के समस्त थाना प्रभारियों को ऐसे प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के मार्गदर्शन में जिला साइबर सेल एवं जिले के समस्त थानों की संयुक्त टीम द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण कर विभिन्न कंपनियों के कुल 85 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए।

बरामद किए गए मोबाइल फोन सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो, वीवो, पोको, टेक्नो, रेडमी, रियलमी, एमआई, इंफिनिक्स, लावा आदि कंपनियों के हैं, जिन्हें मैहर, सतना, रीवा, पन्ना, छतरपुर, चित्रकूट, मऊगंज, टीकमगढ़, गुजरात , दिल्ली, उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न स्थानों से ट्रेस कर प्राप्त किया गया।

आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय मैहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल मालिकों द्वारा पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सेल एवं संबंधित थाना स्टाफ के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई।

सराहनीय भूमिका
इस सफलता में जिला साइबर सेल मैहर एवं संबंधित थाना क्षेत्रों के अधिकारी/कर्मचारियों की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

CEIR पोर्टल
CEIR (Central Equipment Identity Register) भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा संचालित एक नागरिक-केंद्रित पोर्टल है, जिसके माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कर ट्रैक किया जा सकता है, जिससे मोबाइल का दुरुपयोग रोका जा सके।

मैहर पुलिस की नागरिकों से अपील
यदि किसी नागरिक का मोबाइल फोन गुम हो जाता है अथवा चोरी हो जाता है, तो वह तत्काल नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं फिर CEIR पोर्टल पर जाकर मोबाइल ब्लॉक कराएं ताकि मोबाइल का दुरुपयोग रोका जा सके और उसे ट्रेस कर वापस दिलाया जा सके

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button