Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

कुनकुरी में भीषण गर्मी के बीच माहेश्वरी युवा मंडल की पहल, शुरू हुई ‘महेश जल सेवा’

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

कुनकुरी। बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए माहेश्वरी युवा मंडल के तत्वावधान में नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर महेश जल सेवा की शुरुआत की गई।

Advertisements
Advertisements

सेवा कार्य का शुभारंभ सोमवार को जय स्तंभ चौक, बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय एवं शिव मंदिर चौक के पास प्याऊ लगाकर किया गया, जहां राहगीरों, यात्रियों और आमजन को ठंडा एवं स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जा रहा है।

मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। समाज के व्यापारिक बंधुओं से भी अपील की गई कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने ठंडे पानी और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके। साथ ही घरों और दुकानों के बाहर पशु-पक्षियों के लिए भी पानी रखने का आग्रह किया गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि यह केवल सेवा नहीं, बल्कि मानवता, त्याग और सदाचार का संदेश देने वाला अभियान है। समाज के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित का सराहनीय कार्य बताया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक हेडा, बिलासपुर सभा जिला सचिव लक्ष्मीकांत बजाज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन लड्ढा, जिला जशपुर अध्यक्ष शिवकुमार बंग, सचिव विकास बंग, गौरी नवंधर सुधीर गुप्ता सहित माहेश्वरी समाज के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। सभी ने स्वयं अपने हाथों से राहगीरों को जल सेवा प्रदान कर अभियान की शुरुआत की।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button