Advertisement Carousel
Blog

बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 162 लीटर महुआ शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार मरहीमाता मंदिर क्षेत्र में चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने भेष बदलकर की रेड

Ad

Advertisements

बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 162 लीटर महुआ शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

मरहीमाता मंदिर क्षेत्र में चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने भेष बदलकर की रेड
बिलासपुर,

Advertisements


जिले के चौकी बेलगहना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 162 लीटर महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 77,400 रुपये आंकी गई है।
पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि पेंड्रा-बिलासपुर सीमा पर स्थित प्रसिद्ध मरहीमाता मंदिर भनवारटंक क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व जंगलों और दुर्गम पहाड़ी इलाकों का लाभ उठाकर अवैध शराब बिक्री कर रहे हैं। रविवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिसका फायदा उठाकर यह कारोबार संचालित किया जा रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में बेलगहना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर रणनीति तैयार की।

Advertisements


कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीण दर्शनार्थियों का भेष धारण कर पीकअप वाहन से मौके पर पहुंचकर दबिश दी। इस रणनीति के चलते आरोपियों को पुलिस के आने की भनक नहीं लग पाई और मौके पर ही अलग-अलग स्थानों पर शराब बेच रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में मो. आसीफ उर्फ लवि खान, दीपक पासी, गोरेलाल सुल्तान, रंजीत सोनी, करीम खान एवं जशवंत सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से क्रमशः 20, 50, 22, 20, 20 और 30 लीटर महुआ शराब जब्त की, कुल मिलाकर 162 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 EF 4952) भी जब्त की गई, जिसका उपयोग अवैध परिवहन में किया जा रहा था।
सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों के आसपास अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस पूरे ऑपरेशन में बेलगहना चौकी के समस्त पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button