Advertisement Carousel
Blog

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।
थाना सिरगिट्टी पुलिस एवं ACCU टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 15 अप्रैल 2026 को बाजार चौक तिफरा क्षेत्र में की गई।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी ऑनलाइन माध्यम से क्रिकेट सट्टा संचालित करते पाए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
जुबैर रिजवी (32 वर्ष), निवासी यदुनंदन नगर तिफरा
सन्नी सिंह ठाकुर (32 वर्ष), निवासी यदुनंदन नगर तिफरा
जप्त सामग्री:

Advertisements
Advertisements


02 मोबाइल फोन
नगद 1,690 रुपये
ऑनलाइन सट्टा से संबंधित व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट
(कुल अनुमानित कीमत: 41,690 रुपये)
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button