Advertisement Carousel
Blog

Ad

अवैध शराब के खिलाफ चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
36 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर,

Advertisements

Advertisements


थाना – चकरभाठा, जिला – बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

अवैध शराब के खिलाफ चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
36 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर,


जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 36 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 7,200 रुपये है, जब्त की है।
इस मामले में थाना चकरभाठा में अपराध क्रमांक 212/2026 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Advertisements

गिरफ्तार आरोपी
सरिता वर्मा (36 वर्ष)
पति – कांता वर्मा
निवासी – वार्ड क्रमांक 02, दुर्गा चौक, ग्राम सेवार, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
कार्रवाई का विवरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में चकरभाठा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान 14 अप्रैल को ग्राम पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सेवार में एक महिला द्वारा अपने घर के बाड़ी में हाथ भट्टी से निर्मित अवैध महुआ शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के बाड़ी से एक प्लास्टिक बोरी में रखे 12 पन्नियों में भरी हुई कुल 36 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
जब्त शराब के संबंध में आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया।
आग

े की कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की जनअपील
चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि—
 अवैध शराब या किसी भी प्रकार के गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।
 समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button