Advertisement Carousel
Blog

ग्रामीण विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक जल संरक्षण, आवास निर्माण और महिलाओं की आय बढ़ाने पर विशेष जोर

Ad

Advertisements

ग्रामीण विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक

जल संरक्षण, आवास निर्माण और महिलाओं की आय बढ़ाने पर विशेष जोर
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे भी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांवों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जल संरक्षण एवं संवर्धन को प्राथमिकता देते हुए “नवा तरिया आय का जरिया” योजना के तहत नए तालाब निर्माण और उससे जुड़ी आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही आजीविका डबरी निर्माण एवं युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से कार्य चयन करने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने मनरेगा अंतर्गत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों को समय-सीमा में पूरा करने, अपूर्ण आवासों को प्राथमिकता देने तथा निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया।

Advertisements


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन और स्वच्छता गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए। पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही 14 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने को कहा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर कचरा संग्रहण, सामुदायिक शौचालयों के नियमित उपयोग एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने तथा ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत बैंक लिंकेज से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।


समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित तकनीकी सहायकों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पेंशन योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, पोषण पखवाड़ा सहित विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, पशुधन विकास, मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button