Advertisement Carousel
Blog

धारदार हथियार लेकर लोगों को धमकाने वाले 4 युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

Ad

Advertisements

धारदार हथियार लेकर लोगों को धमकाने वाले 4 युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
बिलासपुर,

Advertisements


थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मिनीबस्ती, जरहाभाठा में धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चारों आरोपी क्षेत्र में धारदार चाकू एवं फरसानुमा हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों में अभय कोसले (20 वर्ष), रामा कुर्रे (19 वर्ष), देव सिदार (20 वर्ष) एवं समीर भास्कर (20 वर्ष), सभी निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा शामिल हैं। चारों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisements


हथियार जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 नग धारदार लोहे के चाकू एवं 1 नग फरसानुमा हथियार जब्त किया है।
अशांति फैलाने वाले पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
वहीं, क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले एक अन्य व्यक्ति राकेश ओगले (29 वर्ष), निवासी मगरपारा, मरार गली के विरुद्ध पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस की सतर्कता से टली संभावित घटना
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित अप्रिय घटना को टाल दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button