Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

गांव स्तर पर बढ़ रही भीम आर्मी की पकड़, भटगांव में दिखा असर : एड विक्रम सूर्यवंशी

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला मैहर के तत्वाधान में दिनांक 21 मार्च 2026 को मैहर विधानसभा अंतर्गत ग्राम भटगवां में एक भव्य एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं युवाओं की उपस्थिति देखने को मिली, जिससे संगठन की बढ़ती ताकत साफ नजर आई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश सचिव माननीय सिद्धार्थ नालंदा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सूर्यवंशी एवं आसपा (कांशीराम) जिलाध्यक्ष राघवेंद्र अहिरवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शेखर साकेत द्वारा की गई तथा संचालन जिला छात्र संघ उपाध्यक्ष रामप्रकाश कोल ने किया।

Advertisements

मुख्य अतिथि सिद्धार्थ नालंदा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में बहुजन समाज पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं और उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जागरूक होकर अपने हक और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ें और संगठित होकर समाज को आगे बढ़ाएं। साथ ही एडवोकेट विक्रम सूर्यवंशी ने कहा कि भगवान बुद्ध, महात्मा फुले, छत्रपति शाहू जी महाराज एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा ही समाज को सशक्त बना सकती है। उन्होंने कहा कि बहुजन महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

साथ ही उन्होंने ग्राम भटगवां के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भीम आर्मी से जुड़ने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया, ताकि समाज की ताकत को और बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे पुष्पेंद्र सतनामी (पूर्व आईटी सेल प्रभारी) शंकर मानपुर अध्यक्ष, सुभम मानपुर, हर्ष कांसा, रामबहोरी, शिवलाल, रामदीन, विपिन, रामसिया, रमेश, सुंदरलाल, संतोष, मुकेश, हनुमतलाल, गायत्री, प्रिय वर्मा, मोनिका वर्मा, सुनीता, निधि, सुरेश प्रसाद, लकी साकेत, आशीष, अंजू, संध्या, सुमन, आरती, जानवी, राधा, पूर्वी, अंजली, पुष्पांजली साकेत, विनोद सतनामी, विजय सतनामी, प्रभुदयाल कुशवाहा, विजय, विनोद, आकाश, गया साकेत, समीर, मोनिका, संजना, रहीश चौधरी, शैलेन्द्र साकेत, काशी प्रसाद, अमन, लवकुश, विपिन साकेत, अंकित, सपना, उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button