Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर-चांपा में गैस सिलेंडर का खेल! कुछ दुकानों पर कार्रवाई, बाकी पर सवाल

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा में गैस सिलेंडर का खेल! कुछ दुकानों पर कार्रवाई, बाकी पर सवाल

Advertisements
Advertisements

खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, कई प्रतिष्ठानों से सिलेंडर
जब्त

जांजगीर-चांपा जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई पर अब सवाल उठने लगे हैं। विभाग ने कुछ गिने-चुने होटलों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की है, लेकिन शहर के कई अन्य होटलों और ढाबों में अब भी खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। आखिर इन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? पेश है हमारी खास रिपोर्ट।

जांजगीर-चांपा में खाद्य विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को रोकने के लिए कुछ प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर कार्रवाई की है। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ गिने-चुने दुकानों तक ही सीमित है

शहर के कई होटल, ढाबे और भोजनालयों में अब भी घरेलू गैस सिलेंडर से खाना बनाया जा रहा है। नियमों के मुताबिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग अनिवार्य है। इसके बावजूद कई जगहों पर खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

खाद्य विभाग ने हाल ही में कुछ प्रतिष्ठानों में कार्रवाई कर सिलेंडर और गैस उपकरण जब्त किए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में अभी भी कई ऐसे होटल और दुकानें हैं जहां घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग जारी है।

जनता

“अगर नियम सबके लिए हैं तो कार्रवाई भी सभी पर समान रूप से होनी चाहिए। सिर्फ कुछ दुकानों पर कार्रवाई करना सही नहीं है।”

सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कई जगहों पर खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग हो रहा है तो खाद्य विभाग की नजर वहां तक क्यों नहीं पहुंच रही? क्या विभाग की कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है या फिर आगे और भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी?

अब देखना होगा कि खाद्य विभाग पूरे जिले में व्यापक जांच कर सभी नियम तोड़ने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करता है या फिर यह कार्रवाई सिर्फ कुछ दुकानों तक ही सीमित रह जाती है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button