Advertisement Carousel
Blog

यातायात पुलिस ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार के लिए भेजा प्रतिवेदन

Ad

Advertisements

यातायात पुलिस ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार के लिए भेजा प्रतिवेदन

Advertisements


बिलासपुर,  सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) का संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में की गई।

Advertisements


निरीक्षण के दौरान यातायात पुलिस की टीम ने संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ मिलकर दुर्घटना जन्य सड़कों का अवलोकन किया और सड़क हादसों के कारणों की समीक्षा की। इसके आधार पर इंजीनियरिंग और तकनीकी सुधार के लिए विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर संबंधित विभागों को भेजा गया है।
यातायात पुलिस की टीम ने थाना तखतपुर क्षेत्र के ग्राम खपरी स्थित दैजा-बीजा मोड़, चौकी जूनापारा अंतर्गत धौरा कछार, थाना कोटा क्षेत्र के अमने मोड़, तथा चौकी बेलगहना और केंदा पुलिस सहायता केंद्र के अंतर्गत दुर्घटना संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। इन क्षेत्रों में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा ग्रामीण सड़क योजना से जुड़े अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई।
यातायात पुलिस ने संबंधित विभागों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सूचना बोर्ड, गति सीमा संकेतक, अंधे मोड़ के चिन्ह, रेडियम रिफ्लेक्टर, रंबल स्ट्रिप, कैट आई, ब्लिंकर सहित अन्य सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संकीर्ण मार्गों और चौराहों का विस्तार करने, अतिक्रमण हटाने तथा पेड़ों की छंटाई करने जैसे उपायों को भी तत्काल लागू करने की बात कही गई है।


पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button