Advertisement Carousel
Blog

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता शिविर व सम्मान समारोह आयोजित

Ad

Advertisements

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता शिविर व सम्मान समारोह आयोजित

Advertisements
Advertisements

जांजगीर-चांपा।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के आदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को एडीआर भवन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर में जागरूकता शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान जिला न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय संघरत्रा भतपहरी, विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी सुनीता साहू एवं द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश लीना अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत ने उपस्थित जनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा सुनिश्चित करना पुरुषों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति समाज में समृद्धि और विकास की प्रतीक है तथा महिलाओं को कमजोर करने के बजाय उन्हें आगे बढ़ाने के लिए समाज को प्रयास करना चाहिए। साथ ही उन्होंने महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों एवं वंचित महिलाओं को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के विषय में विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश लीना अग्रवाल ने कहा कि स्त्री और पुरुष जीवन रूपी गाड़ी के दो पहिए हैं, जिनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं तथा यदि किसी महिला को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है तो समाज का कर्तव्य है कि उन्हें जागरूक कर उनका समर्थन किया जाए।
इस दौरान ईश्वरी अनंत (सहायक ग्रेड-02) ने बताया कि महिलाएं केवल परिवार का ही नहीं बल्कि समाज और देश के विकास में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। वहीं सहोदरा जांगड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को यह दिवस महिलाओं की उपलब्धियों और नारी शक्ति के सम्मान के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला न्यायाधीशों, अधिकारियों एवं न्यायिक महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर जिला जांजगीर-चांपा के समस्त माननीय न्यायाधीशगण, न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी, परिवार न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी तथा पैरालीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज कुमार कुशवाहा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन अंजू कंवर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जांजगीर द्वारा किया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button