Advertisement Carousel
Blog

भाजपा की विष्णु देव सरकार ने महिलाओं के साथ छल किया है नागेंद्र गुप्ता

Ad

Advertisements

भाजपा की विष्णु देव सरकार ने महिलाओं के साथ छल किया है
नागेंद्र गुप्ता
नए आवेदन लिए जाएं राशि को 1000 से 2000 करने की मांग
जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव सांय सरकार ने महतारी वंदन योजना के नाम पर छत्तीसगढ़ के महिलाओं को ठगा है यह बातें जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नागेंद्र गुप्ता ने कहीं उन्होंने आगे कहा कि 8 मार्च विश्व महिला दिवस को सरकार से उम्मीद थी कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए जाने की घोषणा करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ 2 वर्ष पूर्व चुनाव जीतने के लिए महिलाओं को प्रलोभन दिया गया था और उनसे आवेदन आमंत्रित किया था पात्र और अपात्र के नाम पर हजारों महिलाओं का नाम योजना में शामिल नहीं किया गया 2 वर्ष तक लगातार महतारी योजना के अंतर्गत आवेदन स्वीकार नहीं किया जा रहा है जबकि इन दो वर्षों में छत्तीसगढ़ की युवतियां हजारों की संख्या में विवाहित होकर महतारी वंदन योजना की पात्र हो गई है लेकिन सरकार इवेंट मैनेजमेंट कर अपना चेहरा चमका रही है अगर भाजपा की विष्णु देव सरकार सही मायने में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहती है तो तत्काल महतारी वंदन योजना के आवेदन आमंत्रित करें साथ ही बढ़ती महंगाई को देखते हुए 1000 की राशि को बढ़ाकर 2000 करें और निशक्त महिलाओं के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की व्यवस्था करें

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button