Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

एनपीके 180 तो पोटाश कि कीमत 300 रुपए प्रति बोरी बढ़ी, किसानों का कहना खेती पर पड़ेगा असर

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी

यूरिया और डीएपी कि कीमत में वृद्धि नहीं..

Advertisements

देवभोग.. इस सत्र खरीफ कि फसलों में किसानों को महंगी होने वाली है क्यों कि शासन ने खाद, बीज के दामों में बढ़ोतरी कि हैं। आज कल सबसे ज्यादा किसान प्रयोग एनपीके खाद का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं और शासन के द्वारा अब एनपीके खाद कि क़ीमत 1720 से बढ़ाकर 1900 रुपिया प्रती बोरी कि गई हैं। इसके बाद पोटाश जो पहले प्रती बोरी 1500 थी वो अब बढ़कर 1800 रुपिया प्रती में हों गई हैं इससे किसानों को अब अतिरिक्त बोझ पड़ने वाली है। अब किसानों को आने वाले खरीब सीजन और रबी सीजन में अतिरिक्त भार पड़ने वाली है।

बता दें शासन ने इस बार खरीफ सत्र शुरु होने से पहले ही अनाज, दलहन – तिलहन के बीज व खाद कि नई दर लागू कि गई हैं। जनवरी में राज्य सहकारी विपणन संघ के द्वारा खाद, बीज कि नई दरें लागू कर दी गई हैं। इसके अनुसर यूरिया प्रति बोरी 266 रुपया, और डीएपी प्रती बोरी 1350 रुपए में उपलब्ध होगा। यूरिया और डीएपी के मूल्य में वृद्धि नहीं हुई हैं, जबकि एनपीके खाद में पिछ्ले दो सालों में 430 रुपए कि बड़ोतरी हुई हैं। वहीं पोटाश कि कीमत में 300 रुपए कि बढ़ोतरी हुई हैं। धान जो हैं छत्तीसगढ़ राज्य कि प्रमुख फसल हैं और पूरा राज्य धान कि खेती पर ही निर्भर रहता हैं। देवभोग क्षेत्र और मैनपुर क्षेत्र में धान कि खेती ही प्रमुखता से कि जाति हैं वहीं दूसरे फसल वहीं किसान उगा पाते हैं जिनके पास पर्याप्त साधन होता हैं। क्यों कि क्षेत्र में सिंचाई का समुचित साधन उपलब्ध नहीं हैं किसान बरसात के पानी में ही अधिकत्तर निर्भर रहता हैं लेकिन सरकार के द्वारा धान के फसल के अलावा दूसरी फसल लगाने को प्रेरित कर रहा हैं। लेकिन इससे ज्यादा किसान रूचि नहीं ले रहें हैं।

पिछ्ले दो सालों और इस साल खाद कि दर..
एनपीके … 2024 .. 1470
              2025…… 1720
              2026।        1900
पोटाश।    2024।    1500। ,2025..1535।   2026… 1800 रूपया

यूरिया का दाम नहीं बढ़ने से किसानों मे राहत.. वहीं देवभोग क्षेत्र के किसान ललित कश्यप और बाकि किसानों का कहना है कि हम कृषि पर ही निर्भर रहते हैं और लगातार खाद,बीज के बढ़ते दामों से हमें आर्थिक तंगी हों सकती हैं, प्रति वर्ष खाद बीज में बढ़ोतरी हों रहीं हैं।इस साल यूरिया के दामों में बढ़ोतरी नही हुई हैं जिससे हमें थोड़ी सहायता मिलेगी। और सबसे ज्यादा जरूरत यूरिया खाद कि किसानों को होती हैं। यूरिया का दाम प्रति बोरी अभी भी 266 रुपिया में सोसायटी में किसानों को मिलेगा। और अधित्तर किसान धान का पैदावार बढ़ाने के लिए यूरिया का उपयोग ज्यादा करते हैं।

जिला विपणन अधिकारी गुलाब राठौर से मिला जानकारी के अनुसार इस बार कुल 9813 मिट्रिक टन खाद का भंडारण होना हैं जिसमें यूरिया 5274 मिट्रिक टन, डीएपी 2599 मिट्रक टन, एनपीके 1438 मिट्रिक टन और पोटाश 502 मिट्रिक टन खाद का भंडारण होना है, देवभोग में कुल दश से पंद्रह हजार किसान हैं वहीं जिले में करीब एक लाख किसान खेती करते हैं।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button