Advertisement Carousel
Blog

दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत महिला स्व सहायता समूहों का पुरी रवानासक्ति

Ad

Advertisements


दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत महिला स्व सहायता समूहों का पुरी रवाना
सक्ति,
जिला सक्ती अंतर्गत संचालित महिला स्व सहायता समूहों की अध्यक्षों एवं सदस्यों को दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत अध्ययन एवं अवलोकन हेतु पुरी (ओडिशा) के लिए रवाना किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला स्व सहायता समूहों को सफल उत्पादक समूहों की कार्यप्रणाली, प्रबंधन प्रणाली, विपणन व्यवस्था तथा स्वरोजगार मॉडल का प्रत्यक्ष अध्ययन कराना है। इससे वे अपने जिले में भी इन मॉडलों को अपनाकर आर्थिक गतिविधियों को सशक्त बना सकेंगी।
भ्रमण के दौरान समूह की महिलाएं पुरी जिले के महिला स्व सहायता उत्पादक समूहों के कार्यों का अवलोकन करेंगी। साथ ही वे भुवनेश्वर के विभिन्न प्रमुख स्थलों का भी निरीक्षण करेंगी, जिससे उन्हें नवीन अनुभव प्राप्त होंगे और नवाचार के लिए प्रेरणा मिलेगी।
प्रशासन ने इसे महिला स्व सहायता समूहों को सशक्त बनाने एवं उनकी आर्थिक उन्नति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button