Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

वन्य जीव शिकार मामला : जंगली सूअर के अवैध शिकार में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में लगातार सामने आ रहे वन्य जीवों के अवैध शिकार के मामलों के बीच वन विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। सामान्य वन क्षेत्र में जंगली सूअर के अवैध शिकार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

वन विभाग को 20 फरवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र में जंगली सुवर (वन्य प्राणी) का अवैध शिकार किया गया है। सूचना मिलते ही वन अमले ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शंकरलाल साहू, पिता रामभरोस साहू, निवासी लिमगांव को हिरासत में लिया गया।

आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद आरोपी को व्यवहार न्यायालय प्रथम श्रेणी सारंगढ़ में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। अवैध शिकार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की वन्य जीव शिकार या तस्करी की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

जिले में बढ़ते शिकार मामलों को देखते हुए वन विभाग की सख्ती आगे भी जारी रहने की बात कही जा रही

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button