Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब के विरुद्ध थाना कोनी पुलिस की सख्त कार्रवाई 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, एक महिला आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अवैध शराब के विरुद्ध थाना कोनी पुलिस की सख्त कार्रवाई
40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, एक महिला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोनी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है। मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
कार्रवाई का विवरण
दिनांक 17 फरवरी 2026 को थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जलसों निवासी श्रीमती प्रभा देवी वर्मा अपने घर के आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब संग्रहित कर बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रही हैं। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से —

Advertisements


02 पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे (15-15 लीटर क्षमता) में कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब
02 हरे रंग के प्लास्टिक डिब्बे (5-5 लीटर क्षमता) में कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब
कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹8,000) बरामद की गई। आरोपी द्वारा शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उक्त शराब को विधिवत जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
प्रभा देवी वर्मा, पति स्व. सुशील वर्मा
उम्र – 38 वर्ष
निवासी – ग्राम जलसों, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कोनी पुलिस की जनअपील
सभी नागरिकों से अपील है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण या बिक्री संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें। पुलिस द्वारा सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।बिलासपुर पुलिस अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रखे हुए है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button