Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 52 लीटर महुआ के साथ महिला गिरफ्तार

Ad

सारंगढ़: सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय और एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोड़म में रेड कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला को मौके पर ही गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम फुलबाई यादव, उम्र 52 वर्ष, निवासी गोड़म भट्ठी चौक, वार्ड नंबर 10, सारंगढ़ बताया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 10,400 रुपये बताई जा रही है, जब्त की है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कामिल हक के साथ पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button