Advertisement Carousel
Blog

महिला कमांडो पर प्राणघातक हमला, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तारशराब-गांजा बंद कराने से नाराज युवक ने किया जानलेवा हमलाशिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बांस का डंडा बरामदमहिला कमांडो को धमकी देकर किया हमला, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

Ad

Advertisements

जय ठाकुर कि रिपोर्ट जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा पुलिस
12 घंटे के भीतर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
महिला कमांडो पर प्राणघातक हमला, बांस का डंडा बरामद
जांजगीर-चांपा। थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में महिला कमांडो के सदस्यों पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा एवं घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 8:00 बजे अष्टमूर्ति स्कूल के सामने गांव मांझापारा खरौद निवासी जयकुमार आदित्य उर्फ बादशाह (उम्र 22 वर्ष) द्वारा महिला कमांडो के सदस्यों को अश्लील गालियां दी जा रही थीं। महिला कमांडो द्वारा उसे गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपी ने “तुम लोग गांव में शराब-गांजा बंद कराते हो, जान से मारकर फेंक दूंगा” कहकर धमकी दी।

Advertisements
Advertisements


विवाद बढ़ने पर आरोपी ने हत्या के इरादे से महिला कमांडो सदस्यों पर बांस के डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रार्थिया राजकुमारी आदित्य निवासी मांझापारा खरौद की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 62/2026 धारा 109(1), 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विजय कुमार पाण्डेय (पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा) द्वारा विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 16 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), उप निरीक्षक आर.पी. बघेल, आरक्षक नितिन द्विवेदी, विकास शर्मा, दिनेश चौहान, यशवंत पाटले एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
जांजगीर-चांपा पुलिस
जनसुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button