Advertisement Carousel
Blog

05 चोरी की बाइक बरामद, दो अपचारी बालक अभिरक्षा में सिर्फ 2000 रुपये में बेची गई चोरी की बाइक, खरीददार गिरफ्तार संयुक्त टीम की कार्रवाई, वाहन चेकिंग में खुला राज

Ad

Advertisements

सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
सिम्स अस्पताल से हो रही मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा
05 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, खरीददार सहित दो अपचारी बालक पर कार्रवाई
सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 05 नग चोरी की मोटरसाइकिल जप्त की गई हैं। प्रकरण में दो विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है तथा चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा सतत पतासाजी की जा रही थी।
दिनांक 27 जनवरी 2026 को थाना सरकंडा के समक्ष वाहन चेकिंग के दौरान दो अपचारी बालक एक एक्टिवा (क्रमांक CG12-AJ-5669) को संदिग्ध अवस्था में चलाते पाए गए। सशक्त एप के माध्यम से जांच करने पर उक्त वाहन थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 48/26 में चोरी का पाया गया। इसके बाद संयुक्त टीम (थाना सिटी कोतवाली, थाना सरकंडा एवं एसीसीयू) द्वारा अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने सिम्स अस्पताल परिसर से कई मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

Advertisements

आरोपियों द्वारा स्वीकार की गई चोरी की वारदातों में निम्न वाहन शामिल हैं—
एक्टिवा – CG12-AJ-5669
पल्सर – CG10-AB-4435
एचएफ डीलक्स – CG10-AG-3732
हीरो होंडा पैशन प्रो – CG10-EK-3906
एक काले रंग की एक्टिवा (बिना नंबर)

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने हीरो होंडा पैशन प्रो वाहन को अल्ताफ उर्फ मोमिन (37 वर्ष), निवासी अशोक नगर, मुरूम खदान, खमतराई, सरकंडा, बिलासपुर को मात्र 2000 रुपये में बेच दिया था। उक्त खरीददार के विरुद्ध धारा 317(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों ने नांदघाट दामाखेड़ा टेमरी मेला क्षेत्र से एक काले रंग की एक्टिवा चोरी करना भी स्वीकार किया है। मेमोरेण्डम कथन के आधार पर सभी पांचों चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई हैं।
पुलिस की अपील
सिटी कोतवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन सार्वजनिक स्थानों पर पार्क करते समय आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button