Advertisement Carousel
Blog

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सरकार किसान हितैषी-

Ad

Advertisements

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सरकार किसान हितैषी- टिकेश्वर गबेल सक्ती – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। राज्य के अन्नदाताओं को उनकी उपज का उचित मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
इस फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा सक्ती जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव का आभार व्यक्त किया है, एवं कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा की सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए कैबिनेट निर्णय के तहत किसानों को ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से धान की अंतर राशि का होली से पूर्व एकमुश्त भुगतान किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में लगभग ₹10,000 करोड़ की राशि सीधे अंतरित की जाएगी।
जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा कि किसान समृद्ध होगा तो छत्तीसगढ़ मजबूत होगा। पारदर्शितापूर्ण किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा रहा है। सभी वर्गों के हित मे सरकार अंतिम व्यक्ति तक अपने जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में निरंतर प्रयास कर रही है

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button