Advertisement Carousel
Blog

“जल ही जीवन है” के नारों से गूंजा नवापाराकला गांव PHE विभाग की पहल: ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल और जल संरक्षण की दिलाई शपथ

Ad

Advertisements

ग्राम नवापाराकला में ‘जल अर्पण दिवस’ का भव्य आयोजन
जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल एवं जल संरक्षण का दिया गया संदेश

Advertisements

सक्ती

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत नवापाराकला में ‘जल अर्पण दिवस’ कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के महत्व, जल स्रोतों के संरक्षण तथा योजना के संचालन-संधारण के प्रति जागरूक करना था।

Advertisements


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बंशीधर खांडे द्वारा भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नवापाराकला के सरपंच श्री चंद्रशेखर कंवर, उपसरपंच श्री ढकेश्वर पटेल एवं पंचगणों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
जल जीवन मिशन की दी गई विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने जल जीवन मिशन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्रामीणों को बताया गया कि स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जलजनित बीमारियों से बचाव तथा नियमित जल परीक्षण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।


एफटीके (FTK) किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता की जांच कर ग्रामीणों को प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शित किया गया, जिससे शुद्ध पेयजल की महत्ता समझाई जा सके।
इसके साथ ही योजना के सतत संचालन हेतु नियमित जल कर भुगतान को आवश्यक बताया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नल-जल योजना का संचालन एवं संधारण अब ग्रामवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। समय पर देखरेख और सहयोग से ही हर घर तक शुद्ध जल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जागरूकता
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर “जल ही जीवन है” का संदेश प्रभावी ढंग से दिया। रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से जल संरक्षण की थीम को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया। ग्राम में प्रभात फेरी निकालकर जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। साथ ही जल बंधन कार्यक्रम का आयोजन कर सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।
योजना का हस्तांतरण
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को जल जीवन मिशन योजना का हस्तांतरण प्रमाण पत्र सौंपा गया।
प्रमुख उपस्थितजन
इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बंशीधर खांडे, जनपद सदस्य श्रीमती ममता प्रेम पटेल, सरपंच श्री चंद्रशेखर कंवर, उपसरपंच श्री ढकेश्वर पटेल, सरपंच प्रतिनिधि श्री अशोक सिंह कंवर, धान खरीदी केंद्र अध्यक्ष श्री प्रेमलाल पटेल, शिक्षकगण, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विभाग की ओर से सुश्री खगेश्वरी मांझी (उप अभियंता, PHE), श्री विवेक यादव (परियोजना समन्वयक, CDAT), श्री विक्रमादित्य गबेल (ISA) एवं कु. ज्योति पटेल (WQMS) की विशेष उपस्थिति रही।
ग्रामवासियों एवं विभागीय टीम के समन्वित प्रयासों से ‘जल अर्पण दिवस’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button