Advertisement Carousel
Blog

भक्ति में रमे अमर सुल्तानिया, विभिन्न धार्मिक आयोजनों में की सहभागिता भक्तिमय माहौल में शामिल हुए अमर सुल्तानिया, युवाओं को दिया सांस्कृतिक संदेश

Ad

Advertisements

भक्ति में रमे अमर सुल्तानिया, विभिन्न धार्मिक आयोजनों में की सहभागिता
भक्तिमय माहौल में शामिल हुए अमर सुल्तानिया, युवाओं को दिया सांस्कृतिक संदेश

Advertisements

धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए अमर सुल्तानिया, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
जांजगीर-चांपा। क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बीच वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। इन आयोजनों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जशपुर जिला संगठन प्रभारी एवं समाजसेवी अमर सुल्तानिया ने सहभागिता कर श्रद्धालुओं से मुलाकात की तथा क्षेत्र एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Advertisements


इसी क्रम में अमर सुल्तानिया चांपा में आयोजित ‘श्रीमद्भगवद् गीता का सार’ कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा दीदी ने गीता के आध्यात्मिक रहस्यों एवं जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पश्चात वे जांजगीर के वार्ड क्रमांक 07 में पार्षद विष्णु यादव के निवास पर आयोजित ‘संगीतमय श्री शिव महापुराण सप्ताह कथा’ में पहुंचे और आयोजन की सराहना करते हुए परिवारजनों को साधुवाद दिया।
सुल्तानिया ने ग्राम कुदरी (घुठिया) में आयोजित ‘नवधा रामायण’ में सहभागिता कर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। ग्राम बंसतपुर एवं कोटाडबरी (चांपा) में आयोजित नवधा रामायण महोत्सव में भी उन्होंने उपस्थित होकर श्रद्धालुओं के साथ मानस गान एवं कथा का श्रवण किया।
इसके अलावा ग्राम पाली (सिवनी) में आयोजित ‘श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ’ में शामिल होकर उन्होंने यजमान मीरा बाई–नरोत्तम कश्यप एवं मनीषा देवी–रघुनंदन कश्यप सहित श्री बांकेबिहारी सेवा समिति एवं ग्रामवासियों के प्रयासों की सराहना की।


अपने संबोधन में अमर सुल्तानिया ने कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मनुष्य को सत्य, करुणा, संयम और परोपकार का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि जब समाज में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण निर्मित होता है, तब नैतिकता, आपसी विश्वास और सामाजिक एकता स्वतः सुदृढ़ होती है।
उन्होंने रामायण, गीता एवं शिव महापुराण जैसे ग्रंथों को जीवन जीने की दिशा देने वाले मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि इनके संदेशों को आत्मसात कर परिवार, समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता जितेंद्र खांडे, सुनील पाण्डेय, साकेत तिवारी, रामेश्वर, गोलू दुबे, सुनील भवानी, प्रदीप राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button