Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ में पुलिस अधिकारी की कार से स्कूटी सवार युवक को टक्कर, नशे में होने का आरोप, इलाके में हंगामा

Ad

सारंगढ़–बिलाईगढ़ — कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले एक पुलिस अधिकारी की कथित लापरवाही और नशे की हालत ने हादसा को लेकर मंगलवार देर रात कलेक्ट्रेट चौक, बिलासपुर रोड पर भारी आक्रोश की स्थिति पैदा कर दी।

Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात्रि एक स्विफ्ट कार, जिसे पुलिस अधिकारी कली राम कुर्रे चला रहे थे, ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार अजय उर्फ बबलू बरेठ (उम्र 27 वर्ष), पिता फूल साय बरेठ, निवासी फूलझरिया पारा, सारंगढ़, गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल निजी राधा कृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और दो बैरिकेट्स तोड़ते हुए डिवाइडर से जा टकराया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन चला रहा पुलिस अधिकारी नशे की हालत में था।

Advertisements

घटना के बाद स्थिति उस समय और संदिग्ध हो गई जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार चालक पुलिस अधिकारी को पुलिस वाहन में बैठाकर थाने की गाड़ी से ले जाया, जबकि घायल युवक को तत्काल किसी प्रकार की सहायता नहीं दी गई और न ही पुलिस द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इससे लोगों में यह संदेश गया कि आरोपी पुलिस अधिकारी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर कथित तौर पर मामले को रफा-दफा करने के प्रयास से स्थानीय नागरिकों का आक्रोश और भड़क उठा। गुस्साए लोगों ने पुलिस को घेरकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, मेडिकल जांच, वाहन जब्ती तथा निष्पक्ष जांच की मांग की।

यह घटना पुलिस की जवाबदेही और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पूरे मामले में किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

वहीं, देर रात थाना प्रभारी राधा कृष्ण हॉस्पिटल पहुंचकर घायल युवक का हालचाल जाना और परिजनों को सांत्वना देकर वापस लौट गए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button