Advertisement Carousel
Blog

साप्ताहिक जनदर्शन में उमड़ा आमजन, 106 आवेदन हुए प्राप्तअपर कलेक्टर व संयुक्त कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

Ad

Advertisements

साप्ताहिक जनदर्शन में उमड़ा आमजन, 106 आवेदन हुए प्राप्त
अपर कलेक्टर व संयुक्त कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन में आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनदर्शन में अपर कलेक्टर  ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर एवं संयुक्त कलेक्टर  संदीप ठाकुर ने नागरिकों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र राहत मिल सके। आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन के दौरान जांजगीर तहसील अंतर्गत ग्राम मुनुन्द निवासी  कन्हैया लाल कश्यप ने नया राशन कार्ड बनाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं जांजगीर निवासी  राजेश भार्गव द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड में पुनः पंजीकरण कराने संबंधी मांग रखी गई।
अकलतरा तहसील के ग्राम पंचायत साँकर निवासी श्री जगदेव सिंह ने मुआवजा राशि दिलाने के लिए आवेदन दिया।
इसी प्रकार पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम तनौद निवासी श्री ठाकुर राम महिपाल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी। विकासखंड के ग्राम औराई कला निवासी श्रीमती धुरवा बाई पटेल ने अवैध कब्जे पर कार्रवाई हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं तहसील चांपा के संजय नगर निवासी सविता द्वारा ट्राइसाइकिल प्रदान किए जाने संबंधी आवेदन दिया गया।
अपर कलेक्टर एवं संयुक्त कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है और इसमें प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाएगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button