Advertisement Carousel
मध्यप्रदेश

चाकू मारकर पत्नी की हत्या का फरार आरोपी केशव दुवे जबलपुर से गिरफ्तार

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर चंचल नागर व नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी और उनकी टीम के द्वारा 04 माह से फरार हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की ।

घटना का विवरण  दिनांक 21.09.2025 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि इसका जीजा केशव दुवे निवासी गोटेगांव नरसिंहपुर का इसके घर सगमनिया आया था जो अपनी पत्नी अर्चना दुवे से झगडा विवाद कर चाकू से गले मे वार किया है तथा बीच बचाव मे फरियादी के भाई के साथ भी डंडा से मारपीट किया है, रिपोर्ट पर अपराध धारा 296, 109, 115(2) बीएनएस कायम कर विवेचना की गई । मामले की मजरूबा अर्चना दुवे की उपचार दौरान जिला अस्पताल सतना मे मृत्यु होने से मामले मे धारा 103 बीएनएस का इजाफा किया जाकर आरोपी केशव दुवे की लगातार संभावित स्थानों पर दविश देते हुये पता तलाश के क्रम मे दिनांक 30.01.2026 को भेंडाघाट जबलपुर मे मुखबिर सूचना पर दस्तयाब किया गया जिसे गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है ।

नाम पता गिरफ्तार आरोपी केशव दुबे उर्फ भैय्याजी पिता प्रहलाद दुवे उम्र 39 वर्ष निवासी देव मुरलीधर वार्ड थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर

सराहनीय भूमिका निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी, सउनि सतीश मिश्रा, प्रआर पुष्पेंद्र वर्मा, जय बागरी, आर. शिवदीप सिंह, शिवम तिवारी, संदीप सिंह परिहार एवं सुशील द्विवेदी की रही ।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button