Advertisement Carousel
Blog

10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, डभरा पुलिस की सख्त कार्रवाई

Ad

Advertisements

10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, डभरा पुलिस की सख्त कार्रवाई

Advertisements

सक्ती
अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डभरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब जब्त कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर-डभरा श्री सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं मादक पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी डभरा द्वारा क्षेत्र में विशेष मुखबिर तैनात कर अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी। दिनांक 31 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोमो, थाना डभरा निवासी दरसराम सतनामी पिता कार्तिक राम, उम्र 65 वर्ष, अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी गई, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1000 रुपये है, जब्त की गई।

Advertisements


आरोपी के विरुद्ध थाना डभरा में अपराध क्रमांक 42/2026 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 31 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू, आरक्षक एकेश्वर चंद्रा एवं मिरिश साहू का विशेष योगदान रहा।
डभरा पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी नजर और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button