Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

कुनकुरी नालंदा परिसर लाइब्रेरी को लेकर कुनकुरी के युवाओं ने भी माँग कि है की इसका नाम “धरती आबा बिरसा मुंडा” जी के नाम रखा जाए।

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

कुनकुरी नगर पंचायत द्वारा निर्मित होने वाली नालंदा परिसर लाइब्रेरी को लेकर कुनकुरी के युवाओं ने भी माँग कि है की इसका नाम “धरती आबा बिरसा मुंडा” जी के नाम रखा जाए।

आज 29 जून से इस माँग को लेकर “युवा कांग्रेस” द्वारा सिग्नेचर कैम्पेन की शुरुवात की गई है। नाम रखने के समर्थन में कुनकुरी के युवाओं ने भी जोर शोर से हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। कैपेन की शुरुवात युवा कांग्रेस के निर्वाचित महासचिव जयंत लकड़ा द्वारा की गई है। पहले दिन मैपेन में 100 से ज़्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया।

बता दें लाइब्रेरी का नाम भगवान बिरसा मुंडा जी के नाम पर रखने की माँग नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष विनयशील ने की थी । पूर्व CM भूपेश बघेल जी भी इस माँग को अपना समर्थन दे चुके हैं।

जयंत लकड़ा ने बताया की कुनकुरी विधानसभा के युवाओं का जबरजस्त समर्थन मिल रहा है। हर वर्ग का युवा सिग्नेचर करके इस माँग को अपना समर्थन दे रहे है। युवा कांग्रेस के महासचिव ने कहा आगामी बिरसा मुंडा जयंती तक लगातार इस माँग के पक्ष में पूरे कुनकुरी विधानसभा में  समर्थन जुटाना जारी रहेगा ।

इस अभियान में कुंदन पन्ना , आलोक लड़का , विवेक भगत , कीर्ति भगत , किरण साय , मेहुल जैन और अविनाश सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button