Advertisement Carousel
Blog

पुलिस की पहल से ग्राम रामतला का सामुदायिक विवाद सुलझा, शांति बहाल

Ad

Advertisements

पुलिस की पहल से ग्राम रामतला का सामुदायिक विवाद सुलझा, शांति बहाल

Advertisements

बिलासपुर

थाना कोनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामतला में लंबे समय से दो समुदायों—सूर्यवंशी सतनामी एवं अन्य—के बीच भूमि विवाद एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना को लेकर उपजे मतभेद को पुलिस की सक्रिय पहल से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है। विवाद के कारण गांव में सामाजिक तनाव की स्थिति बनी हुई थी और शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए मामला संवेदनशील माना जा रहा था।

Advertisements


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, आईपीएस के निर्देश पर सीएसपी सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार, आईपीएस एवं थाना कोनी पुलिस द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 को दोनों पक्षों की शांति बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के प्रमुख नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि एवं सम्मानित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना। विस्तृत चर्चा एवं पारस्परिक संवाद के बाद पुलिस द्वारा एक संतुलित और सर्वमान्य समाधान प्रस्तुत किया गया, जिसे दोनों समुदायों ने सहमति के साथ स्वीकार कर लिया। निर्णय को औपचारिक रूप देने हेतु मौके पर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई भी की गई।
पुलिस की मध्यस्थता, समझाइश और आपसी सहमति के परिणामस्वरूप ग्राम रामतला में लंबे समय से चला आ रहा विवाद शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ। इसके साथ ही गांव में पुनः सामाजिक सौहार्द, आपसी विश्वास और शांति का वातावरण स्थापित हुआ।
थाना कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने हेतु पुलिस सदैव सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button