Advertisement Carousel
Blog

पचरी घाट के पास आपसी विवाद में युवक की हत्यापुरानी रंजिश और समझौते के दबाव को लेकर हुआ विवादमुख्य आरोपी समेत अन्य संदेही पुलिस हिरासत में

Ad

Advertisements

पचरी घाट के पास आपसी विवाद में युवक की हत्या
पुरानी रंजिश और समझौते के दबाव को लेकर हुआ विवाद
मुख्य आरोपी समेत अन्य संदेही पुलिस हिरासत में

Advertisements

बिलासपुर

आज शाम लगभग 7 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पचरी घाट के पास निर्माणाधीन पुल में आपसी मारपीट और हत्या की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुँची। मौके पर एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसकी पहचान सानू हुसैन (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी लाइफ केयर हॉस्पिटल के पास, हटरी चौक, जूना बिलासपुर के रूप में हुई। चिकित्सकीय परीक्षण में युवक को मृत घोषित किया गया।
पुलिस द्वारा घटनास्थल पर विधिवत कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा गया है। साथ ही आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी विकास तिवारी एवं अन्य संदेहियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2021 में मृतक सानू हुसैन द्वारा आरोपी विकास तिवारी पर जानलेवा हमला किया गया था, जिस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। उक्त प्रकरण वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।
पुलिस के अनुसार, मृतक द्वारा मामले में समझौता करने को लेकर आरोपी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी बात को लेकर आज शाम दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी, जो बाद में हिंसक हो गई। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में सानू हुसैन की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने बताया कि मामले में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और कानून व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button