Advertisement Carousel
मध्यप्रदेश

सपनों को दिशा, सुरक्षा का संदेश: कस्तूरबा छात्रावास में एएसपी का प्रेरक संवाद

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर _ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मैहर डॉ. चंचल नागर द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में अध्ययनरत बालिकाओं से संवाद किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

Advertisements
Advertisements

संवाद के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नागर ने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा पढ़ाई पर निरंतर फोकस बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज की बालिकाएं कल का सशक्त भविष्य हैं और शिक्षा ही उन्हें आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है।

उपनिरीक्षक लक्ष्मी बागरी द्वारा महिला अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए बालिकाओं को अपने अधिकारों, सुरक्षा के उपायों तथा किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में तुरंत परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचित करने के लिए जागरूक किया। साथ ही उन्होंने किसी के बहकावे में न आने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा गलत संगत से दूर रहने की समझाइश दी।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने अपनी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं को खुलकर साझा किया, जिनका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सरल एवं प्रेरक शब्दों में समाधान किया गया। उन्होंने बालिकाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने, आत्मविश्वास बनाए रखने एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर छात्रावास प्रबंधक श्रीमति आरती सिंह एवम छात्रावास का स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाना, उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त बनाना तथा समाज में आत्मनिर्भर भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button