Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

फरधान आरओबी उद्घाटन टला, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने दिखाई सख्ती

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से अफजल अली

कमियां मिलने पर एनएच अधिकारियों को फटकार, दो दिन में सुधार के निर्देश

दो दिन में कमियां दुरुस्त न कर पाने से एनएच की लापरवाही उजागर, डीएम-सीडीओ नाराज

Advertisements
Advertisements

लखीमपुर खीरी। एनएच-730 पर स्थित बहुप्रतीक्षित फरधान आरओबी (फ्लाईओवर) का उद्घाटन रविवार को प्रस्तावित था, लेकिन निर्माण संबंधी कमियां सामने आने पर उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए राष्ट्रीय खंड के अधिशासी अभियंता शुभ नारायण को कड़ी फटकार लगाई और दो दिन के भीतर सभी अवशेष कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि उद्घाटन से दो दिन पूर्व सीडीओ अभिषेक कुमार ने फ्लाईओवर का निरीक्षण कर अवशेष कार्यों को दो दिन में पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। एनएच के अधिकारियों ने 25 जनवरी को उद्घाटन की तिथि भी तय की। दो दिन में कमियां दुरुस्त न कर पाने से एनएच की लापरवाही उजागर हो गई।

रविवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार एवं एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह फ्लाईओवर स्थल पर पहुंचे, निरीक्षण के दौरान सीडीओ द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन न होने पर अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई। सड़क की फिनिशिंग सहित कुछ खामियां पाए जाने पर डीएम ने उद्घाटन रोकते हुए साफ कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

डीएम ने एनएच के अधिशासी अभियंता शुभ नारायण से कमियों का कारण पूछा और असंतोष जताते हुए दो दिन में सुधार के निर्देश दिए। सभी कार्य संतोषजनक पाए जाने के बाद ही नई उद्घाटन तिथि घोषित की जाएगी।

इस दौरान उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं से डीएम ने संवाद किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के आने के लिए धन्यवाद, इसी माह नई तिथि तय कर फिर आमंत्रित किया जाएगा। फ्लाईओवर की सड़क फिनिशिंग में पाई गई कमियों को दुरुस्त कर इसे आमजन को सुरक्षित और बेहतर सुविधा के रूप में समर्पित किया जाएगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button