Advertisement Carousel
Blog

गोंडवाना एक्सप्रेस को सक्ती स्टेशन पर प्रथम बार मिलेगा स्टॉपेज, सांसद कमलेश जांगड़े व जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल दिखाएंगे हरी झंडी

Ad

Advertisements

गोंडवाना एक्सप्रेस को सक्ती स्टेशन पर प्रथम बार मिलेगा स्टॉपेज, सांसद कमलेश जांगड़े व जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल दिखाएंगे हरी झंडी

Advertisements

सक्ती

Advertisements

सक्ती जिले के लिए एक ऐतिहासिक और अत्यंत हर्ष का विषय है कि वर्षों पुरानी मांग के बाद अब गोंडवाना एक्सप्रेस को सक्ती रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज मिलने जा रहा है। कल 23 जनवरी को गोंडवाना एक्सप्रेस के प्रथम सक्ती स्टेशन आगमन पर शाम 4.56 बजे ट्रेन को जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्री कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिलाध्यक्ष  टिकेश्वर गबेल द्वारा सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर स्वागत किया जाएगा।


इस उपलब्धि का श्रेय सांसद कमलेश जांगड़े के निरंतर प्रयासों को दिया जा रहा है, जिनकी पहल पर सक्ती जिलेवासियों की वर्षों पुरानी मांग साकार हो पाई है। गोंडवाना एक्सप्रेस के स्टॉपेज से सक्ती जिले को रायपुर, नागपुर सहित अन्य प्रमुख शहरों से बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे यात्रियों, व्यापारियों और छात्रों को बड़ी सुविधा होगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने जानकारी देते हुए सक्ती शहर एवं जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने हेतु शाम 4 बजे से सक्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े, जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला पंचायत अध्यक्ष  द्रोपदी चंद्रा, प्रदेश मंत्री  विद्या सिदार सहित भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत, नगरपालिका एवं नगर पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर सक्ती जिले में व्यापक उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button