Advertisement Carousel
Blog

ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन बनाने यातायात पुलिस की नई पहलजागरूक नागरिकों के सहयोग से शहर में सख्त कार्रवाई जारी

Ad

Advertisements

ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन बनाने यातायात पुलिस की नई पहल
जागरूक नागरिकों के सहयोग से शहर में सख्त कार्रवाई जारी

Advertisements

बिलासपुर
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में जिले में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों में अनुशासन और प्रतिबद्धता स्थापित करने के उद्देश्य से योजनाबद्ध एवं समयबद्ध तरीके से विभिन्न कार्यक्रम एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements


इसी क्रम में शहर को ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन बनाने की दिशा में यातायात पुलिस द्वारा सेक्टरवार अभियान संचालित किया जा रहा है। पूर्व में घोषित तीन सेक्टरों के अतिरिक्त नवीन सेक्टर घोषित करते हुए सत्यम चौक से मगरपारा चौक तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटपाथ एवं सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर अवरोध उत्पन्न करने वाले दुकानदारों को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान बैनर, पोस्टर, फ्लैक्सी एवं अन्य विज्ञापन बोर्ड जप्त कर उनका नष्टीकरण किया गया। साथ ही दुकानदारों एवं व्यवसायियों को दुकान के सामने स्वयं के अथवा ग्राहकों के वाहनों को अनाधिकृत रूप से खड़ा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक आवागमन में बाधा उत्पन्न करने, मार्ग को संकीर्ण करने अथवा अतिक्रमण की स्थिति में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अन्य धाराओं के अंतर्गत भी प्रकरण दर्ज किए जाएंगे।


यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन में नियमित रूप से सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिसमें शहर के जागरूक नागरिकों का विशेष सहयोग भी मिल रहा है। आज के इस विशेष अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात  रामगोपाल करियारे, डीएसपी  शिवचरण परिहार, यातायात पुलिस बल तथा नगर निगम के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button