Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में बसों की विशेष जांच: सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर ₹1.23 लाख का जुर्माना वसूला

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

78 बसों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल ₹123200 /- की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई,

Advertisements
Advertisements

रायपुर,परिवहन मुख्यालय एवम् वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार परिवहन उड़नदस्ता रायपुर द्वारा बसों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत बसों में अनिवार्य अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास तथा अन्य सुरक्षा प्रावधानों की विधिवत जांच की गई। निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाये जाने पर 78 बसों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल ₹123200 /- की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। बस स्वामियों एवं संचालकों को यात्री सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के पालन, अग्निशमन यंत्रों की समय-समय पर जांच एवं आपातकालीन निकास मार्ग बाधामुक्त रखने संबंधी समझाइश दी गई।

परिवहन उड़नदस्ता प्रभारी  केशव राजवाड़े ने बताया यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस प्रकार की  जाँच एवं कार्यवाही जारी रहेंगी,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button