Advertisement Carousel
Blog

लड़कों को पराठा और लड़कियों को कराटे का ज्ञान होना चाहिए – सीएसपी योगिताबाली खापर्डे

Ad

Advertisements

पामगढ़
लड़कों को पराठा और लड़कियों को कराटे का ज्ञान होना चाहिए – सीएसपी योगिताबाली खापर्डे

Advertisements

पामगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा महिला जन-जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा को लेकर पामगढ़ स्थित विद्या निकेतन मॉडल कॉन्वेंट एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (आईपीएस) के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Advertisements


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएसपी जांजगीर श्रीमती योगिताबाली खापर्डे ने कहा कि वर्तमान समय में लड़कों को घरेलू जिम्मेदारियों और लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मिलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्कूली जीवन भविष्य निर्माण की नींव होता है, ऐसे में बच्चों को बहकावे से बचते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए।
सीएसपी खापर्डे ने नाबालिग बच्चों के घर छोड़कर भागने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने मोबाइल के सही उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इसका प्रयोग शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए किया जाना चाहिए। साथ ही घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, पीछा करने और साइबर अपराधों से निपटने हेतु पुलिस हेल्पलाइन व साइबर शिकायत प्रणाली की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में यातायात शाखा से निरीक्षक लालन पटेल ने चलचित्र के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बिना लाइसेंस और बिना हेलमेट वाहन चलाने को अपराध बताते हुए नाबालिग बच्चों को साइकिल उपयोग की सलाह दी।
महिला सेल की प्रधान आरक्षक श्रीमती निशा पांडेय ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी। वहीं कराटे प्रशिक्षक श्रीमती रुक्मणी पांडेय ने आत्मरक्षा का प्रदर्शन कर महिलाओं को सशक्त बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संस्था के संचालक  नरेंद्र पांडेय ने किया। इस अवसर पर नगर के प्रबुद्ध नागरिक, विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं थाना पामगढ़ पुलिस टीम उपस्थित रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button