Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

कर्मचारी–अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर दुलदुला में शासकीय कार्यालयों व स्कूलों में लटके ताले

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

दुलदुला/जशपुर तहसील संयोजक श्री नरेश चौहान के नेतृत्व में तहसील कार्यालय, विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय और जनपद पंचायत दुलदुला को काम बंद कलम बंद का सौपा ज्ञापन

Advertisements
Advertisements

29दिसंबर से 31दिसंबर तक प्रांत व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए दुलदुला में तहसील संयोजक श्री नरेश चौहान के नेतृत्व में तहसील कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय और जनपद पंचायत में ज्ञापन सौंपा। प्रदेश के 127संगठनो के नेतृत्व वाले संगठन अधिकारी कर्मचारी के आह्वान पर तीन दिवसीय काम बंद कलम बंद हड़ताल को सफल बनाने सभी विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होकर जशपुर जिला मुख्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

लस्कूल में लटके ताले तहसील कार्यालय में काम ठप्प कृषि विभाग वन विभाग स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल में शामिल
दुलदुला विकास खण्ड के तहसील संयोजक श्री नरेश चौहान के नेतृत्व में हड़ताल को सफल बनाने के लिए समग्र शिक्षक फेडरेशन दुलदुला के अध्यक्ष श्री दीपक मार्टिन कार्यकारी अध्यक्ष श्री लोकेश सडंगी संयुक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री सबेद यादव ने ज्ञापन सौंपा और सभी कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने की अपील कि है।

फैडरेशन दुलदुला के मीडिया प्रभारी श्री भुवनेश्वर सूर्यवंशी ने बताया कि  सभी कर्मचारी अधिकारी ज़िला मुख्यालय जशपुर के हड़ताल में शामिल होंगे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button