Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब, गांजा और अपराधियों पर कसा शिकंजादेर रात अकलतरा पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी—09 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

—अवैध शराब, गांजा और अपराधियों पर कसा शिकंजा
देर रात अकलतरा पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी—09 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

अकलतरा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली…
अवैध नशा कारोबार और आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम ने इलाके में घेराबंदी कर अचानक दबिश दी।

जांजगीर–चांपा जिले के
बीती देर रात थाना अकलतरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई इस ताबड़तोड़ छापेमारी में कुल 09 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

Advertisements

यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में,
SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी और
थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने—

एक आरोपी से 06 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की।
उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई।

एक व्यक्ति चिलम से गांजा पीते हुए पकड़ा गया—
उसके विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई।

वहीं, एक अन्य व्यक्ति को सार्वजनिक जगह पर शराब पीते हुए गिरफ्तार किया गया—
उसके खिलाफ भी आबकारी एक्ट में कार्यवाही।

इसके अलावा पुलिस टीम ने इलाके में घूम रहे 06 अपराधियों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया।
सभी 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है।

थाना अकलतरा पुलिस का कहना है कि
अवैध शराब, गांजा, और आपराधिक गतिविधियों में संलग्न लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
रातभर चली इस स्पेशल रेड में
थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

अकलतरा पुलिस की ये कार्रवाई साफ संदेश देती है कि
थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार और अपराधियों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
हम इस खबर पर आगे भी नज़र बनाए रखेंगे…

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button