Advertisement Carousel
Blog

ट्रॉली चोरी का खुलासा — दोनों चंद्रा भाइयों को भेजा गया जेल

Ad

Advertisements

ट्रॉली चोरी का खुलासा — दोनों चंद्रा भाइयों को भेजा गया जेल

Advertisements

— मालखरौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

सक्ती जिले के
थाना मालखरौदा पुलिस ने ट्रैक्टर–ट्रॉली चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला गंभीर श्रेणी का होने के कारण पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए सिर्फ कुछ ही दिनों में पूरे चोरी के मामले का खुलासा कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. सुमित कुमार चंद्रा, पिता श्याम चंद्रा, उम्र 23 वर्ष

2. शानू कुमार चंद्रा, पिता दुकालू चंद्रा, उम्र 20 वर्ष


दोनों निवासी ग्राम सुखदा चौकी फ़गूरम थाना डभरा, जिला सक्ती।

घटना 27 अक्टूबर की रात की है, जब प्रार्थी की ट्रैक्टर ट्रॉली क्रमांक MP 26 EA 0142, जिसकी कीमत करीब 16,000 रुपये, घर के सामने से चोरी हो गई। प्रार्थी ने 6 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद अपराध क्रमांक 262/2025 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) और अति. पुलिस अधीक्षक  हरीश यादव (रा.पु.से.) ने तत्काल आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे।
टीम ने तकनीकी व मनोवैज्ञानिक तरीकों से पूछताछ की, जिसमें दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल की और ट्रॉली को जहां छिपाकर रखा था, वहां से बरामद भी करा दिया गया।

पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में विशेष योगदान
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में—
स.उ.नि. दिलीप सिंह खलखो, आरक्षक बेठियार सिदार, शरद सिदार, और हरीश चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दोनों आरोपियों को 22 नवंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button