Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 जिले में धान खरीदी का कार्य जोरों पर

Ad

राजनांदगांव से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट

अब तक 6372 पंजीकृत किसानों से 73 करोड़ 57 लाख 73 हजार रूपए मूल्य के 309327.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई।

राजनांदगांव जिले में धान की खरीदी का कार्य जोरो पर है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है।

Advertisements

जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर उल्लास एवं खुशी है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के सुचारू संचालन के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है।

Advertisements

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 6372 पंजीकृत किसानों से 73 करोड़ 57 लाख 73 हजार रूपए मूल्य का 309327.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button