Advertisement Carousel
Blog

रस्साकशी, वॉलीबॉल, खो-खो ने बढ़ाया महोत्सव का रोमांचडभरा सांसद खेल महोत्सव—खेलों के साथ ग्रामीण एकता और उत्साह का संगम

Ad

Advertisements

रस्साकशी, वॉलीबॉल, खो-खो ने बढ़ाया महोत्सव का रोमांच
डभरा सांसद खेल महोत्सव—खेलों के साथ ग्रामीण एकता और उत्साह का संगम

Advertisements

– ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव, डभरा

Advertisements

सक्ति,
जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त निर्देशन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का डभरा ब्लॉक स्तरीय आयोजन आज ग्राम पंचायत रामभाठा में संपन्न हुआ। उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना से भरा यह आयोजन पूरे ब्लॉक में खेल प्रतिभाओं को एक मंच देने का बेहतरीन अवसर साबित हुआ।

जनपद पंचायत डभरा के 5 जोन — गोपालपुर, कोटमी, सकराली, देवरघटा और रामभांठा से आए प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एकल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गेड़ी दौड़ और गिल्ली-डंडा, वहीं टीम स्पर्धाओं में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी जैसे रोमांचक मुकाबले आयोजित हुए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संयोगिता यूद्धवीर सिंह जूदेव ने संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य का आधार है।
उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आगे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिलता है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा अंजू संजू पटेल, ग्राम पंचायत रामभांठा की सरपंच  डिलेश्वरी, पंच-सरपंचगण, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सी.के. आदिले, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न जोनों से आए प्रतिभागी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ऊर्जा, उमंग और खेल भावना से सराबोर यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणा का एक नया अध्याय लिख कर सफलतापूर्वक समाप्त हुआ।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button