Advertisement Carousel
Blog

11 बैलों की जान, पुलिस ने मौके पर पकड़े आरोपी तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

Ad

Advertisements

11 बैलों की जान, पुलिस ने मौके पर पकड़े आरोपी तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

Advertisements
Advertisements

जांजगीर–चांपा जिले में थाना मुलमुला पुलिस को मवेशी तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 11 नग बैलों को तस्करों के कब्जे से बरामद कर सुरक्षित गोठान में रखवाया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।

घटना 20 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे की है, जब ग्राम जेवरा से ढाबाडीह मार्ग की ओर तीन आरोपियों द्वारा बैलों को बेरहमी से पीटते और हांकते हुए पैदल ले जाया जा रहा था। उनके पीछे एक आरोपी मोटरसाइकिल से चल रहा था। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित सूचना पर थाना मुलमुला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बैलों को गिधौरी क्षेत्र की ओर ले जा रहे थे, जहां से गौ-तस्कर बैलों को खरीदकर बूचड़खानों में बेच देते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 6 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 तथा धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत कार्रवाई की और सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी—

1. मेलाराम यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी बोरसी

2. बिरेन्द्र उर्फ नरेन्द्र कुमार यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी बोरसी, थाना पामगढ़

3. मुकेश कुमार मनहर, उम्र 24 वर्ष, निवासी खोरसी, थाना शिवरीनारायण

इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि फूलेश्वर सिदार, प्रधान आरक्षक प्रमोद महार, आरक्षक राजमणी द्विवेदी, मनभावन पटेल और हेमंत खरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी पुलिस अधीक्षक ने सराहना की है।

जांजगीर–चांपा पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर नकेल कसते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संकल्पित है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button