```html ```

ABVP कांसाबेल इकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की कांसाबेल इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा संघ विद्यार्थी विस्तारक की अभय कुमार की अध्यक्षता में अभाविप जिला संयोजक मनमोहन सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई । इस अवसर पर संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा, छात्रहित एवं गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी के नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओं की घोषणा करते हुए उन्हें संगठन की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। कांसाबेल के नगरमंत्री संदीप कुमार बनाए गए , सहमंत्री मंजुलता पैंकरा, विष्णु साय,बादल एक्का, महाविद्याल प्रमुख विशाल साहू, कार्यालय मंत्री उषा किरण पैंकरा,Nss प्रमुख मुनियां त्रिपाठी, सह प्रमुख- देवंती पैंकरा, SFD प्रमुख – नेहा साय, राष्ट्रीय कला मंच – पुष्पांजलि चौहान बाकी अन्य गतिविधियों में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई । 

इस दौरान अभाविप जिला संयोजक मनमोहन सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् एक ऐसा छात्र संगठन है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता को सीखने, नेतृत्व करने और समाज के लिए कार्य करने का अवसर मिलता है। संगठन की मजबूती किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं करती, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम, अनुशासन, आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयास से संगठन आगे बढ़ता है। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए पूरी निष्ठा से संगठन के कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कांसाबेल इकाई के गठन एवं संगठन विस्तार में कुनकुरी नगर मंत्री दीपक यादव ने कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का अपना महत्व है। कोई भी दायित्व छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि प्रत्येक जिम्मेदारी संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाने का माध्यम है। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी सहयोग, एकता और समर्पण के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में कांसाबेल महाविद्यालय के विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका एवं उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *