Advertisement Carousel
राज्य

पंजाब में बदला मौसम—बारिश-ओले की मार, इन शहरों में रेडी रहें!

पंजाब 
मौसम में अचानक बदलाव से शाम करीब साढ़े 5 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई और कुछ देर में कई इलाकों में ओलावृष्टि होने लगी। इससे जहां ठंडक का अहसास हुआ, वहीं धुएं की मोटी परत ने शहर को दिन भर अपनी चपेट में रखा।  

Advertisements

वहीं मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। शाम को अचानक हुई बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है, जिसका कपास और गेहूं की फसलों पर मिला-जुला असर पड़ेगा। यह बारिश उन किसानों के लिए लाभदायक साबित हुई, जिन्होंने हाल ही में कपास की कटाई पूरी की थी, क्योंकि हवा में नमी होने से अगली फसल की तैयारी आसान हो जाएगी। 

Advertisements

इस बीच ओलावृष्टि से कपास के खेतों को नुक्सान पहुंचने की आशंका है, जहां अभी भी कपास की कटाई हो रही है। कुछ इलाकों में फलियों और कपास पर ओलों के निशान दिखाई दे रहे हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि इस बारिश से धुंध कुछ हद तक छंटेगी और हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। पिछले कुछ दिनों से बठिंडा, मानसा और फिरोजपुर इलाकों में पराली जलाने, वाहनों से होने वाले प्रदूषण और ठंडी हवाओं की कमी के कारण हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है, ऐसे में इन शहरों के लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले मुंह ढक कर जाने की अपील की गई है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button