Advertisement Carousel
राज्य

यात्रियों के लिए कड़ी कार्रवाई: रेलवे ने 1 दिन में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Ad

जालंधर(पुनीत)
रेलवे के टिकट चैकिंग स्टॉफ ने इतिहास रचते हुए एक दिन में सर्वाधिक जुर्माना किया है और रिकार्ड राजस्व अर्जित कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। डी.आर.एम. संजीव कुमार के नेतृत्व में किए गए योजनाबद्ध प्रयासों और टीम वर्क के परिणाम स्वरूप टिकट चैकिंग के माध्यम से 3348 यात्रियों को 25.06 लाख का जुर्माना किया गया।

Advertisements

अधिकारियों ने बताया कि जालंधर सिटी, कैंट, सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान 1 दिन में कुल 3,348 यात्रियों को बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इन यात्रियों से जुर्माने एवं शुल्क के रूप में 25.06 लाख की राशि वसूली गई। इससे पहले, वर्ष 2022 में मंडल ने एक दिन में 24.5 लाख का टिकट चैकिंग राजस्व अर्जित कर अपना सर्वोच्च रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब पीछे छोड़ते हुए मंडल ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने समस्त टिकट चैकिंग स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन, समन्वय और समर्पण का परिणाम है। 

Advertisements

उन्होंने बताया कि मंडल में टिकट चैकिंग अभियानों को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है, जिसमें अधिक भीड़ वाले मार्गों, प्रमुख ट्रेनों एवं स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसके साथ ही यात्रियों को जागरूक करने हेतु नियमों के पालन का संदेश भी दिया जा रहा है। संजीव कुमार ने कहा कि बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा रेलवे की आय को प्रभावित करती है, साथ ही यह ईमानदार यात्रियों के अधिकारों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। ऐसे में यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वे नियमों का पालन करें और यात्रा से पहले वैध टिकट अवश्य लें।

11 जोड़ी नई त्यौहार स्पैशल ट्रेनों का संचालन
वहीं, रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि छठ पर्व पर नियमित निर्धारित ट्रेनों के अलावा त्यौहार स्पैशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में स्पैशल ट्रेनों के माध्यम से आज फिरोजपुर मंडल से कुल 1.20 लाख यात्रियों ने अपने गंतव्यों के लिए यात्रा की। वहीं, मंडल द्वारा 11 जोड़ी नई त्यौहार स्पैशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जोकि जालंधर, लुधियाना, अमृतसर सहित विभिन्न स्टेशनों से संचालित होगी। 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button