Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय हुई शामिल, 7 किलोमीटर तक चली नंगे पैर।

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज एक बार फिर अपनी धार्मिक आस्था का परिचय दिया। वे हजारों श्रद्धालुओं के साथ विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुईं। यह यात्रा विगत कई वर्षों से आयोजित हो रही है, और हर साल कौशल्या साय इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

Advertisements
Advertisements

आज सुबह तीतरमारा में ईब और मैनी नदी के संगम तट से शुरू हुई यह कांवड़ यात्रा सात किलोमीटर की पदयात्रा के बाद बगिया स्थित फलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इस दौरान कौशल्या साय ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, और ढोल-नगाड़ों की थाप पर कौशल्या साय भी जमकर थिरकीं। फलेश्वर महादेव मंदिर बगिया में जलाभिषेक के बाद कौशल्या साय ने कहा कि यह यात्रा उनकी आस्था का अभिन्न हिस्सा है। उनके साथ मौजूद श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखा गया। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी को अपने बीच पाकर खुशी जताई। यह कांवड़ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकजुटता को भी दर्शाती है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button