Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने खाद्य विभाग का समीक्षा कर धान संग्रहण केन्द्र का किया निरीक्षण

Ad

सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राईस मिलरों की समीक्षा बैठक की। जिला के ऐसे राईस मिलर जिन्होने धान के ई-नीलामी के अंतर्गत एक भी प्राईस मैच नहीं किया है। जिले के ऐसे सभी राईस मिलरों को 02-02 स्टेक प्राईस मैच अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements

कलेक्टर ने भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा की स्थिति का समीक्षा कर मिलरों को त्वरित गति से चावल जमा करने के निर्देश दिये। बैठक के बाद कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे सारंगढ़ स्थित धान संग्रहण केन्द्र टीसीपीसी का निरीक्षण किया एवं संग्रहण केन्द्र में स्टेक में रखे गये धान के त्वरित उठाव करने जिला खाद्य अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी को निर्देश दिये। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, जिला विपणन अधिकारी शीतल कुमार भोई, जिला प्रबंधक खाद एवं नागरिक आपूर्ति निगम एवं समस्त सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक उपस्थित थे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button