Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

सीईओ जिला पंचायत ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा

Ad

राजनांदगांव से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट

Advertisements

राजनांदगांव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान पोट्ठ लईका पहल की मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की गहनता से विस्तृत चर्चा की गई। सीईओ जिला पंचायत ने जिले में कुपोषण में कमी लाने हेतु गंभीर रूप से कुपोषित बच्चे, मध्यम कुपोषित बच्चे एवं अति गंभीर कुपोषित बच्चों व मध्यम कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार की गहन समीक्षा की। मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को कुपोषण दूर करने हेतु व्यवहार परिवर्तन करने हेतु सघन अभियान चलाकर कार्य करने के साथ-साथ स्वच्छता पर ध्यान देने हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु पानी को उबालकर पीने, आसपास साफ-सफाई एवं हाथों की स्वच्छता पर ध्यान देने हेतु विशेष सलाह दी। इसके साथ ही विभाग द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की सेक्टरवार समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से समन्वय करते हुए प्रत्येक गर्भवती माताओं को एवं प्रसव के पश्चात् शिशुवती माताओं को योजना का लाभ दिलाने हेतु प्रेरित किया। नोनी सुरक्षा योजना को हितग्राहियों हेतु एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु महत्वपूर्ण योजना बताते हुए प्रत्येक बालिका को लाभान्वित करने हेतु निर्देश दिए। इस दौरान गांवों में प्रमुख रूप से संक्रामक बीमारी के रूप में फैलने वाली डायरिया प्रबंधन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अपने-अपने क्षेत्र में इस विषय पर बैठक आयोजित कर बीमारी से बचाव हेतु व्यवहार परिर्वतन करने एवं सावधानी बरतने हेतु परामर्श देने हेतु सभी को निर्देशित किया। सभी को कुपोषण एवं स्वच्छता को आपस में जोड़ते हुए एक साथ समन्वित रूप से कार्य करने एवं ग्रामीणों को जागरूक किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर, परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button